खड्डा। टेंपो से तस्करी कर ले जाई जा रही 20 पेटी शराब के साथ खड्डा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।
खड्डा के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय ने बताया कि शराब तस्करी की गोपनीय सूचना पर पुलिस टीम ने खड्डा नेबुआ मार्ग पर भुजौली गांव के पास वाहनों की जांच शुरू की। उसी दौरान एक टेंपो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो चालक टेंपो लेकर भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। टेंपो की तलाशी के दौरान 20 पेटी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने शराब लेकर जा रहे पडरौना कोतवाली क्षेत्र निवासी अर्जुन कुशवाहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई में जुटी है।