खड्डा। तेरह मई को मतगणना के दिन हुए बवाल, पुलिस पर जानलेवा हमला सहित अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में नामजद वांछित दुर्गेश यादव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। खड्डा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी के पथलेश्वरनाथ मोहल्ला निवासी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार किया गया। उस विवाद में पुलिस ने 32 नामजद व 300 अज्ञात के विरुद्ध बलवा, जानलेवा हमला, तोड़फोड, साजिश रचने, लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित 7 सीएलए आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में यह दूसरी गिरफ्तारी है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा ने बताया कि मतगणना के दिन हुए पथराव व उपद्रव में शामिल दुर्गेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य वांछितों की तलाश की जा रही है।