फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पशु क्रूरता के आरोप में एक गिरफ्तार

Tue, 07 Nov 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के पास गंडक नदी के बांध पर दो बैलों को मारते-पीटे जाने पर पुलिस ने एक व्यक्ति पर कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर गोवंश को मुक्त कराया। महराजगंज जिले से रविवार को दो बैलों को लेकर एक व्यक्ति खड्डा थाना क्षेत्र विशुनपुरा गांव के रास्ते गंडक नदी के बांध से होकर गोवंशों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते बिहार की तरफ से जा रहा था। उस दौरान गश्त पर निकले एसआई अरविंद कुमार व हेड कांस्टेबल विरेंद्र यादव,आदि ने रोक कर वैध कागजात मांगे। लेकिन आरोपी कागजात दिखा नहीं सके। पुलिस ने दोनों गोवंशों को कब्जे में लेकर आरोपी को थाने ले गई। आरोपी की पहचान महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के खेसरारी गांव निवासी हरिलाल सैंथवार के रूप में हुई। पुलिस उनके विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें