फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार गांव में न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई गोलियां देवी की शिकायत पर हुई है। गोलियां देवी ने आरोप लगाया कि 14 फरवरी को रमाकांत यादव, संजू देवी, दशरथ यादव, रमायन यादव और छोटे लाल यादव ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने पहले विशुनपुरा थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पंजीकृत डाक से शिकायत भेजी। जब वहां भी कार्रवाई नहीं हुई, तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश के बाद विशुनपुरा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट और बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। थाना अध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें