सलेमगढ़। चैतमास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि पर रविवार को सलेमगढ़ के सिअरहा छठ घाट पर महिलाओं ने चैती छठ की पूजा की। महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पुत्र और पति के दीर्घायु जीवन की कामना की। चैती छठ का पर्व 36 घंटे निर्जला व्रत रह कर शुक्ल पक्ष के षष्ठी तिथि को तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाएं अर्घ्य देती हैं। सोमवार सुबह ब्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्घ्य दे व्रत का समापन करेंगी। इस मौके पर क्षेत्र के सिअरहा, बहादुरपुर, बिहार के कोटनरहवा, किनवारी गांव से महिलाएं रविवार की शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। संवाद