फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: फावड़े से काटकर वृद्ध की हत्या, चचेरा भाई गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2022 01:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

अहिरौली थाने के डूमरी गांव में सोमवार की सुबह पूरा गांव छठ पर्व मना रहा था। गांव के मुरारी शर्मा अपने घर के पास आग जलाकर बैठे थे। तभी उनके चचेेरे भाई बासुदेव पहुंचे। वह भी आग तापने लगे। कुछ देर की बातचीत के बाद अचानक मुरारी ने कुदाल उठाकर बासुदेव पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
बासुदेव (फाइल फोटो) - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार सुबह अहिरौली थाने के गांव डूमरी में 60 वर्षीय वृद्ध मुरारी ने 70 वर्षीय चचेरे भाई बासुदेव की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अपने दरवाजे पर ही अंजाम दिया। घटना की सूचना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


अहिरौली थाने के डूमरी गांव में सोमवार की सुबह पूरा गांव छठ पर्व मना रहा था। गांव के मुरारी शर्मा अपने घर के पास आग जलाकर बैठे थे। तभी उनके चचेेरे भाई बासुदेव पहुंचे। वह भी आग तापने लगे। कुछ देर की बातचीत के बाद अचानक मुरारी ने कुदाल उठाकर बासुदेव पर हमला कर दिया।

उसने कुदाल से बासुदेव के सिर पर कई वार किया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर गांव के लोग जुट गए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी मुरारी को तत्काल पकड़ लिया। कानूनी औपचारिकता के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर क्षेत्रीय विधायक मोहन वर्मा भी पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मिलकर इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन


इस संबंध में अहिरौली बाजार थाने के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की बहू रीना देवी की तहरीर पर आरोपी मुरारी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें