मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम को खेत जा रही 22 वर्षीय मानसिक दिव्यांग विवाहिता से गांव के ही 60 वर्षीय बुजुर्ग ने छेड़खानी की। शोर सुनकर पहुंचे महिला के घरवालों ने बुजुर्ग की धुनाई की। लोगों को चकमा देकर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला मानसिक दिव्यांग है। तहरीर के आधार पर आरोपी रामसेवक के विरुद्ध छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद