एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके लिए कई बार रिश्ते आए, लेकिन शादी नहीं हो पाती थी। इसके लिए वह रामसूरत चौहान को दोषी मानता था। उसका आरोप है कि रामसूरत के टोटके की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। उसकी मां और बहन भी खफा रहती थीं।
बरवा सुखदेव गांव में युवक ने टोना-टोटका की आशंका में रविवार सुबह बुजुर्ग की सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा सुखदेव गांव निवासी रामसूरत चौहान (72) सुबह करीब सात बजे शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। आरोप है कि जब वह वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में घात लगाकर बैठे गांव के सूर्यभान ने उनके सिर पर डंडे से वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया। घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने सूचना पुलिस और उनके परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सूर्यभान को पकड़ लिया।
एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बिगनी की तहरीर पर आरोपी युवक सूर्यभान पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसएचओ आशुतोष कुमार सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके लिए कई बार रिश्ते आए, लेकिन शादी नहीं हो पाती थी। इसके लिए वह रामसूरत चौहान को दोषी मानता था। उसका आरोप है कि रामसूरत के टोटके की वजह से शादी नहीं हो पा रही थी। उसकी मां और बहन भी खफा रहती थीं। गांव वालों का कहना है कि आरोपी चिड़चिड़े स्वभाव का है। अक्सर लोगों को गालियां देते हुए आक्रामक हो जाता था। मारपीट कर देता था।