फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुराने जमीन विवाद का हुआ समाधान

Sat, 27 Jun 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। वर्ष 1997 से अपनी पैतृक जमीन के लिए न्यायालयों और सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे ग्राम बतरडेरा निवासी सत्य प्रकाश यादव पुत्र वीरझन यादव को आखिरकार राहत मिल गई। डीएम महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पता चला कि करीब 11.30 एकड़ भूमि वर्षों से परती पड़ी थी। चार पक्ष जीतबली यादव, राजेंद्र यादव, रामदेव यादव और वीरझन यादव के बीच विवाद चल रहा था। दो पक्षकारों की मृत्यु हो चुकी है। उनके पुत्र उपस्थित हुए। भूमि पर सिविल कोर्ट का स्थगन आदेश भी प्रभावी था। एसडीएम ने सभी पक्षों की बात विस्तार से सुनी और गांव के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में सुलह-समझौते के माध्यम से विवाद का समाधान करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें