फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में हादसा: बाइक की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल

Wed, 02 Aug 2023 04:41 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।

सार

कसया इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले में कसया थाना क्षेत्र के धनवारी टोला में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग दंपती को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इससे गंभीर रूप से घायल पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना के बाद गांववालों ने बाइक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


कसया थाना क्षेत्र के धनवारी टोला निवासी 70 वर्षीय हंसनाथ का मकान देवरिया-कसया रोड के किनारे है। घर के सामने सड़क के उस पार किराना की दुकान और घोठा है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे घोठा पर पशुओं को बांधकर हंसनाथ और उनकी 60 वर्षीय पत्नी शिवकुमारी घर जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता काजल का बिना हेलमेट पहने बुलेट चलाने का वीडियो वायरल, चालान

विज्ञापन

कसया की तरफ से बाइक लेकर जा रहे युवक ने टक्कर मार दिया। इससे शिवकुमारी की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल हंसनाथ को घरवाले लेकर कसया सीएचसी पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बाइक को गांववाले कब्जे में ले लिए और पुलिस को जानकारी दी। शिवकुमारी की मौत के बाद घरवालों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइकचालक युवक हार्न दे रहा था, लेकिन बुजुर्ग दंपत्ति को सुनाई नहीं दिया और गलत साइड से चार पहिया वाहन गुजर रहा था। इसलिए दुर्घटना हुई।

इसे भी पढ़ें: आमजन की जेब हो रही ढीली: गोरखपुर में टमाटर फिर तमतमाया, लगाया दोहरा शतक
 
विज्ञापन

कसया इंस्पेक्टर डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर बाइक चालक पर केस दर्ज कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें