सोहनपुर। मझौली-मैरवा मार्ग पर रविवार को दिन में 11 बजे के करीब सोहनपुर के पास तेल से लदा एक टैंकर पलट गया। गनीमत रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने क्रेन मंगाकर खड़ा कराया। प्रयागराज से तेल भरकर टैंकर प्रतापपुर जा रहा था। अभी वह सोहनपुर के समीप गोरया टोला के पास पहुंचा ही था कि अचानक स्टीयरिंग में कंपन होने लगा और स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक टैंकर संभालने का प्रयास किया पर वह पलट गया। चालक और खलासी को हल्की चोट आईं। ग्रामीणों में आग लगने का दहशत फैला गया। इसी को लेकर कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगा कर गाड़ी को सीधा कराया। थाना अध्यक्ष बनकटा नवीन चौधरी ने बताया कि टैंकर को सीधा करा दिया गया है। वह अपने गंतव्य की ओर चला गया।