फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की व्यवस्था के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव की व्यवस्था के लिए नियुक्त किए गए अधिकारी
विज्ञापन

पडरौना। नगर निकाय के चुनाव की तैयारी को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है। ये अधिकारी सौंपे गए कार्यों को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए उत्तरदायी होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि मतदान कार्मिकों की प्रभारी अधिकारी सीडीओ गुंजन द्विवेदी, शांति व्यवस्था के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, एएसपी रितेश कुमार सिंह, यातायात तथा रूट चार्ट व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, लेखन सामग्री क्रय तथा प्रपत्र व्यवस्था के लिए एआर कोऑपरेटिव शिवजी यादव और मतपत्र व्यवस्था के लिए बंदोबस्त अधिकारी आलोक कुमार को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतपेटिका की व्यवस्था के लिए प्रभारी प्राचार्य आईटीआई नथुनी प्रसाद प्रजापति, प्रेक्षक व्यवस्था में डीएफओ अनिल कुमार श्रीवास्तव, कंट्रोल रूम जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय, टेंट फर्नीचर विद्युत व्यवस्था के लिए एक्सईएन लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय कुमार, सूचना प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, एवं वीडियोग्राफी व्यवस्था उपायुक्त श्रम एवं रोजगार राकेश के जिम्मे है।
उन्होंने यह भी बताया कि खानपान व्यवस्था के लिए जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, मतदाता सूची के लिए समस्त सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व एसडीएम, निर्वाचन व्यय लेखाधिकारी के काम के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह एवं मीडिया प्रभारी जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार को नामित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रभारी अधिकारियों की सहायता के लिए सहायक प्रभारी अधिकारी भी नामित किए गए हैं, जो नगरपालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद का चुनाव संपन्न कराने के लिए सौंपे गए दायित्वों को पूर्ण कराने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें