फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य मंदिर में चढ़ाया चीवर, की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मंदिर में चढ़ाया चीवर, की पूजा
विज्ञापन

टेकुआटार। जनपद के दौरे पर आए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य विभाग के मंत्री तथा गोरखपुर मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कुशीनगर में ई कार्ट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर उसी वाहन में बैठकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर पहुंचे तथा भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाकर पूजा की। उनके साथ राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी और दिनेश खटिक भी थे।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले व्याख्यान केंद्र में कसाडा की ओर से दो इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद उसी में बैठकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक गए। ये बसें पर्यटकों की सुविधा के लिए बुद्ध द्वार से रामाभार स्तूप तक चलेंगी। एक बस मंदिर परिसर में वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को मंदिर तक जाने के लिए उपलब्ध रहेगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें