कसया। महापरिनिर्वाण मंदिर में शुक्रवार को बौद्ध पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक चीवर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान पर्यटकों ने महात्मा बुद्ध के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर पर्यटकों के बुद्धं शरणं गच्छामि के उद्घोष से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। पर्यटकों ने दीप प्रज्वलित कर महात्मा बुद्ध का स्मरण किया। संवाद