सलेमगढ़। तरयासुजान थाना के हाईवे चौराहे पर आयोजित महावीरी झंडा मेला को लेकर महावीरी अखाड़ा समिति की बैठक हुई। इसमें मेला के दौरान अश्लील गाना बजाने से परहेज करने का निर्देश दिया।
तरयासुजान एसएचओ राजप्रकाश सिंह ने कहा कि सलेमगढ़ बाजार यूपी-बिहार सीमा के पास होने से यहां का मेला संवेदनशील है। पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखें। संदेहास्पद या अपरिचित व्यक्ति को देखें तो पुलिस को सूचना दें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में फूहड़ और अश्लील गाना बजाने से परहेज़ करें। इस दौरान सतीश ब्याहुत, रमेश जायसवाल, मोती यादव, राजेश गुप्ता, अजय मद्धेशिया, रमेश पटेल, अवनीश श्रीवास्तव, मुस्तकीम, अवधेश ब्याहुत, दीनानाथ, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद