फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पति की महिला दोस्त का अश्लील फोटो किया वायरल, केस

Tue, 30 Jan 2024 04:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महिला दोस्त की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर युवक की मोबाइल लेकर पत्नी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर महिला दोस्त और युवक के बीच विवाद हो गया। महिला के वार्ड के कई लोगों के पास यह फोटो चला गया। पुलिस इस मामले में पति-पत्नी पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शहर के एक वार्ड की महिला के घर के पुरुष बाहर रहते हैं। इसके घर शहर के दूसरे मोहल्ले का युवक का आना-जाता रहता है। इसकी वजह से महिला और युवक एक-दूसरे के करीब हो गए। इस दौरान युवक ने महिला का कुछ फोटो मोबाइल में खींच लिया। युवक के मोबाइल में महिला का फोटो देख इसकी पत्नी नाराज हो गई। पति-पत्नी के बीच इसको लेकर विवाद हुआ। पत्नी ने पति के मोबाइल से महिला का फोटो अपने मोबाइल में लेकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तीन दिन बाद यह वायरल अश्लील फोटो महिला के मोहल्ले के कई लोगों के पास पहुंच गया। इसकी जानकारी लोगों ने महिला को दी। युवक से जब महिला ने पूछा तो दोनों में विवाद हो गया। युवक के घर इसकी शिकायत लेकर महिला पहुंच गई। मोहल्ले वालों की भीड़ जुट गई। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति-पत्नी पर आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है। पडरौना कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। महिला और युवक एक दोस्त थे। युवक के मोबाइल से अश्लील फोटो महिला का वायरल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें