पडरौना। 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में प्राप्त दावे और आपत्तियों का निस्तारण पांच जनवरी को किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन मोहम्मद जफर ने बताया कि अभियान के दौरान बीएलओ ने मतदान केंदों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज करने के अलावा मतदाता सूची में परिवर्धन, अपमार्जन और संशोधन भी किया है। इससे संबंधित दावे व आपत्तियाें का निस्तारण किया जाएगा। संवाद