फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टीबी के मरीजों को भेंट की पोषण की पोटली

Thu, 29 Feb 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर सीएचसी में बुधवार को जनपद को टीबी मुक्त बनाने में योगदान दे रही नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान ने टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर गोद लिए गए टीबी मरीजों को जन सहयोग से गुड़, भूना चना, सत्तू, मूंगफली का दाना, गजक, पावर विटा इत्यादि से भरी पोषण की पोटली भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते अधीक्षक डा मार्कण्डेय चतुर्वेदी ने कहा कि टीबी रोगियों को दवा के साथ प्रोटीनयुक्त आहार जरूरी होता है। ऐसे में निक्षय मित्र बनकर आप सभी लोग टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार देकर अत्यंत ही सराहनीय कार्य कर रहे है। कार्यक्रम को संबोधित करते वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक आशुतोष मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के अभियान को सफल बनाने में निक्षय मित्रों की अहम भूमिका है। इनके सहयोग से मिलने वाले प्रतिमाह पौष्टिक आहार को मरीज दवा के साथ खाकर शीघ्र स्वस्थ हो रहे हैं। नयी दिशा सचिव डॉ हरिओम मिश्र ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सक्षम लोगों से मरीजों को गोद लेने की अपील की।इस दौरान नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ निगम मौर्य सहित प्रकाम्य चतुर्वेदी, नीरज मिश्र, पंकज त्रिपाठी, शुभम मिश्र, राकेश पांडेय, शाहिद अंसारी, विजय कृष्ण द्विवेदी, विनोद वर्मा, अशोक गुप्ता, अवधेश सिंह, गुरुदयाल, कंचन लता, रिंकू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें