फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अब जौरा बाजार में बंदर के हमले में मासूम घायल

Fri, 12 Sep 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जौरा बाजार। फाजिलनगर के बाद अब नदवाबिशुनपुर में बंदर का आतंक सामने आया है। यहां एक मासूम दरवाजे के कुछ दूरी पर एक पेंड़ के नीचे खेल रही थी। तभी अचानक एक बंदर ने हमला कर दिया। बच्ची के सिर पर काटने से वह घायल हो गई। स्थानीय लोगों के दौड़ाने पर वह छोड़कर भाग गया। परिजनों ने मासूम को सीएचसी फाजिलनगर में इलाज के लिए ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक घर भेज दिए हैं। गांव के लोगों ने बताया कि इससे पहले गांव में बंदर नहीं थे। तीन चार माह पहले ग्राम प्रधान व ग्रामीणों के सहयोग से काले बंदरों को पकड़कर जंगल में भेजा गया था। इस समय में भी कुछ बंदर अभी है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। बृहस्पतिवार को मासूम सोनम पुत्री कमलेश कुशवाहा घर के कुछ दूरी पर पेंड़ की छांव में खेल रही थी। इसी दौरान बंदर ने हमला कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें