तरया सुजान। थाना क्षेत्र के बाघाचौर निवासी सोनू उर्फ अरूण साहनी और बांकखास गांव निवासी मोहन साहनी के खिलाफ झारखंड के रेल थाना रांची थाने में एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। दोनों काफी दिनों से कोर्ट में भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। शनिवार को झारखंड पुलिस तराया सुजान थाने पर पहुंची। स्थानी पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों के घर पहुंची लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा किया। तरयासुजान के थानाध्यक्ष धनबीन सिंह ने बताया कि झारखंड पुलिस ने कुर्की के लिए नोटिस चस्पा किया है।