पटहेरवा। क्षेत्र के नेहरू इंटर काॅलेज की जमीन से मिट्टी खनन के आरोप पर खनन अधिकारी की आख्या पर जिलाधिकारी ने स्कूल के प्रधानाचार्य से नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। पटहेरवा स्थित नेहरू इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य पर ग्रामीणों ने स्कूल की जमीन से मिट्टी खनन का आरोप लगाया था। गांव के संतोष श्रीवास्तव सहित कुछ लोगों ने इस मामले से उच्चाधिकारियों को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर खनन अधिकारी अभिषेक सिंह ने मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। पत्रक का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग ने स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है।