फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अधिग्रहण के लिए पांच हजार से अधिक वाहन संचालकों को नोटिस

Sat, 06 Apr 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लोकसभा चुनाव को लेकर परिवहन विभाग की तरफ से वाहनों के अधिग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। चुनाव में विभिन्न कार्यों के लिए 1690 वाहनों की जरूरत हैं। इसको अधिग्रहित करने के लिए डीएम के निर्देश पर जिले के पांच हजार से अधिक वाहनों को नोटिस भेजा जाएगा। इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। इसकी जानकारी होने के बाद वाहन न देना पड़े, इसके लिए वाहन स्वामी क्षेत्रीय नेताओं की परिक्रमा कर रहे हैं। एआरटीओ कार्यालय में इसके लिए पैरवी भी पहुंच रही है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कार्मिकों को मतदान केंद्र तक ले जाने, चुनाव कार्य में लगे मजिस्ट्रेट समेत अन्य कार्यों के लिए विभिन्न तरह के कुल 1690 वाहनों की जरूरत है। इनमें से 750 बस, पुलिस कर्मियों के छोटी गाड़ी 350, अन्य मजिस्ट्रेटों के लिए 350 छोटे वाहन, 200 मैजिक और करीब 40 मालवाहक की जरूरत है। इन वाहनों का अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई। डीएम के निर्देश पर इन वाहनों के अधिग्रहण के लिए करीब पांच हजार वाहनों को अधिग्रहण के लिए नोटिस भेजने की कार्रवाई परिवहन विभाग की तरफ से शुरू कर दी गई है। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे परिवहन विभाग के कर्मचारी थानावार वाहनों की सूची बनाकर नोटिस जारी करने में जुटे थे। एआरटीओ मोहम्मद अजीम ने बताया कि लोकसभा चुनाव में जरूरत के अनुसार डीएम के निर्देश पर वाहनों के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिले के करीब पांच हजार वाहन स्वामियों को अधिग्रहण की नोटिस भेजा जा रहा है। जरूरत पड़ी तो अधिग्रहित वाहनों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है। इसको देखते हुए पहले से ही परिवहन विभाग तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें