तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में चोरी से बिजली जलाने के आरोपी 59 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किया गया है। इनके खिलाफ पहले से ही बिजली चोरी का केस दर्ज है।
सेवरही विद्युत वितरण खंड क्षेत्र में बिजली निगम की ओर से 59 विद्युत उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज है। उन्हें निगम की तरफ से नोटिस जारी कर निर्धारित जुर्माना जमा करने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ रामशब्द व जेई विकास कुमार साहनी ने बताया कि बिजली चोरी करने के मामले में जिन पर केस दर्ज है वे भी ओटीएस में छूट ले सकते हैं। उन्हें एक मुश्त भुगतान करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसमें उपभोक्ता अंकित धनराशि जमा कर 60 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं। संवाद