खड्डा। बीईओ राजेश कुमार की जांच में नियमों के विपरीत मिले दो विद्यालय बंद कराए गए।
बुधवार को बीईओ राजेश कुमार ने एमएसडी पब्लिक स्कूल, घनहो तथा आशा देवी पब्लिक स्कूल, निर्मल पट्टी जूड़ा छपरा का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालय बिना मान्यता के कक्षा 1 से 8 तक संचालित मिले। विद्यालय प्रबंधन आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। संवाद