संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। नगर में रविवार को एक महिला ने तीन दुकानदारों से अपने खाते में रुपये ट्रांसफर कराए, लेकिन रुपये नहीं लौटाए। दुकानदारों ने इसकी सूचना डायल 112 की पुलिस को दी। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
बताया जा रहा है कि कसया नगर में किराए के मकान रह रही एक महिला दोपहर बाद रामकोला रोड स्थित मोबाइल के एक दुकानदार से आठ हजार रुपये ट्रांसफर कराई। रुपये वापस नहीं की तो दुकानदार ने उसका मोबाइल रख लिया। उसके बाद सपहां रोड पर गई और एक फोटो स्टूडियो से नौ हजार रुपये लेकर मोबाइल वाले दुकानदार को दी। जब स्टूडियो वाले ने अपने रुपये मांगे तो वह तीसरी जगह कंप्यूटर की एक दुकान पर गई ओर पांच हजार रुपये लेकर उसे दिलाई। जब कंप्यूटरवाले ने अपने रुपये मांगे तो उसे देने में आनाकानी करने लगी। इस पर दुकानदार ने डायल 112 पर पुलिस को फोन कर बुला लिया। बाद में उन पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर विवाद सुलझाया। इस संबंध में कसया के एसएचओ डॉ. आशुतोष तिवारी ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है।