फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई थी, नूर सलाम की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में हुई थी, नूर सलाम की हत्या
विज्ञापन

27 अक्तूबर को कसया थाना क्षेत्र में मिला था अधजला शव
प्रेमिका का पिता ही निकला कातिल
पडरौना। कसया क्षेत्र के पिछले दिनों नूर सलाम की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई थीं। पुलिस ने इसका पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया है। 27 अक्तूबर को नूरसलाम का अधजला शव बरामद हुआ था। आरोपियों के निशानदेही पर आलाकत्ल लोहे का दाव बरामद हुआ है। पुलिस लाइन पर पत्रकारों से एएसपी रितेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने चार दिन के भीतर घटना का पर्दाफाश कर दिया है।
कसया थाना क्षेत्र के जिगना गांव में 27 अक्तूबर को सुबह खेत में नूर सलाम का अधजला शव मिला। युवक की पहचान कुबेरस्थान क्षेत्र के सखवनिया बुजुर्ग के टोला बढ़याछापर निवासी नूर सलाम (22) के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पिता लियाकत की तहरीर पर दो पर हत्या की आशंका में मुकदमा दर्ज किया था। सोमवार को कसया पुलिस ने साखोपार से हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सरफ़ुद्दीन अंसारी पुत्र इंताफ़ अंसारी, समसुद्दीन पुत्र मुंशी अंसारी व कलामुद्दीन अंसारी पुत्र मुंशी अंसारी सेखवनिया टोला बढ़या छापर थाना कुबेरस्थान के रूप में हुई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि मृतक नूर सलाम का अभियुक्त कलामुद्दीन की लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके कारण अभियुक्त कलामुद्दीन ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी कारण रंजिश बढ़ी और कलामुद्दीन ने अपने सगे भाई तथा अपने मित्र के साथ मिलकर नूर सलाम की हत्या कर दी। शव को इसलिए जलाया ताकि मृतक की पहचान को छिपाया जा सके। हत्या के आरोपियों को पकड़ने में कसया के एसएचओ आशुतोष तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेराम सिंह यादव, उपनिरीक्षक गण प्रदीप कुमार, चंदन मौर्य सहित अन्य पुलिसकर्मियों का सहयोग रहा
विज्ञापन

प्रेमिका के पिता ने नूर सलाम को किया था मना
नूरसलाम की दो वर्ष पूर्व ही पड़ोस की किशोरी से प्रेम हो गया। इसकी जानकारी किशोरी के पिता को हो गई थी। इसे लेकर उसने बेटी से दूर रहने के लिए मना भी किया था। नूर सलाम अब शादी की योजना बना रहा था। इसी को लेकर किशोरी के पिता ने योजना बनाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें