कप्तानगंज। कस्बा के एक मैरेज हाल में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एसआईआर फार्म शतप्रतिशत लोगों से भरवाने के लिए प्रेरित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा नेता ओपी यादव ने कहा कि कोई भी व्यक्ति एसआईआर फार्म भरने वंचित न रहे। सभी मतदाताओं का नाम जोड़वाएं, ताकि आगामी चुनाव में वे सबकी भागीदारी तय हो सके। इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व एमएलसी रामअवध यादव, निठुरी राजभर, शैलेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश चंद्र, एके बादल आदि मौजूद रहे।