फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल सर्वर से नहीं जुड़ा था एटीएम का कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल सर्वर से नहीं जुड़ा था एटीएम का कैमरा
विज्ञापन

- तमकुहीराज में एटीएम का 21 लाख 54 हजार चोरी का मामला
- पुलिस की अलग-अलग टीमें कर रहीं मामले की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/ डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज कस्बे में बुधवार की रात एसबीआई के एटीएम से 21लाख 54 हजार रुपये चोरी के मामले में पुलिस खाली हाथ है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस की चार टीम चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। पूर्व में हुई एटीएम चोरी की घटनाओं की पड़ताल पुलिस कर रही है। उधर, यह भी जानकारी सामने आई है कि एटीएम में लगा कैमरा सेंट्रल सर्वर से नहीं जुड़ा था। इसका डीवीआर भी खराब पाया गया है। इस मामले में एटीएम से जुड़े कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
बुधवार की रात तमकुहीराज क्षेत्र में गैस कटर से एटीएम काटकर चोरों ने 21लाख 54 हजार रुपया चुरा लिया था। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी सामने आने पर हड़कंप मच गया। डीआईजी रविंद्र गोंड और एसपी धवल जायसवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण करके गहन छानबीन की। सुरक्षा में लापरवाही बतरने पर एक दरोगा और पांच कांस्टेबल को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोबारा एसपी मामले की छानबीन के लिए तमकुहीराज पहुंचे थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि एटीएम में लगा कैमरा अपने चेन्नई के सेंट्रल सर्वर से नहीं जुड़ा था। मई माह में इसमें लगाया डीवीआर का हार्डवेयर भी करप्ट है। इससे कैमरा लगाने से लेकर अन्य जिम्मेदारी निभाने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ चल रही है।
व्यापारियों में असुरक्षा का भाव
एटीएम में चोरी की घटना से कस्बे के व्यापारी दहशत में हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष संजय सिंह पटेल ने कहा कि नया थाना बनने के बाद सुरक्षा की उम्मीद जगी थी, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल पा रहा है। छठ पूजा के बाद व्यापारी पूर्व में हुई घटनाओं के पर्दाफाश के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस एटीएम चोरी का कोई सुराग लगा पाती। इसके पहले शुक्रवार को तमकुही सीएचसी परिसर से पकड़ीहार पूरब पट्टी निवासी मंजीत की बाइक चोरी हो गई। लोगों का कहना है कि चोरी सहित अन्य घटनाएं आए दिन होती हैं। इनकी रोकथाम के लिए स्थानीय पुलिस गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

एटीएम से चोरी के मामले में छानबीन की जा रही है। कर्मचारियों से जानकारी ली गई है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर पुलिस की पड़ताल जारी है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
- धवल जायसवाल, एसपी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें