फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीएचसी पर डॉक्टर नहीं, इलाज के लिए भटक रहे लोग

Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। पीएचसी लक्ष्मीगंज में एक माह से डॉक्टर की नियमित तैनाती न होने से मरीजों को निजी डाॅक्टरों से इलाज कराना पड़ रहा है। रामकेवल, लल्लन मौर्या, रवि यादव,केशव शर्मा, रामनगीना कुशवाहा, अफजल अंसारी ने बताया कि निजी डाॅक्टरों का इलाज कराना महंगा पड़ रहा है। जांच और दवा के लिए के पैसे खर्च हो रहे हैं। लालाछपरा, देवरिया बाबू, सपहा, महुअवा, रामपुर भाठ समेत आसपास के कई गांवों से लोग इलाज कराने पहुंचते हैं। सीएचसी प्रभारी डाॅ. एपी गुप्ता ने बताया कि आरोग्य मेला के लिए एक डाॅक्टर को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रखा गया है। डॉक्टर की स्थायी व्यवस्था के लिए प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें