फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर: किशोरी का सुराग नहीं, अपहरण के आरोपी पकड़ से दूर

Sun, 12 Feb 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चौराखास थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के अपहरण के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस न तो किशोरी का पता लगा सकी है और न ही इस मामले में ग्राम प्रधान सहित पांचों आरोपियों को पकड़ सकी है। किशोरी के पिता ने धर्म बदलवाकर शादी करने की सूचना पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

चौराखास थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 23 जनवरी की रात गांव का ही दूसरे धर्म का एक युवक उनके घर में घुस गया था। उनकी बेटी के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
पिता का आरोप था कि मौके पर पहुंची पुलिस दूसरे पक्ष के प्रभाव में आकर लौट गई। उसके बाद गांव के कुछ लोगों ने लोकलाज का भय व आर्थिक कमजोरी बताकर इस मामले में सुलह करा दी थी। किशोरी के पिता ने इस मामले में ग्राम प्रधान के शामिल होने का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, नौ फरवरी को युवक उसकी बेटी को जबरन धर्म बदलवाकर निकाह के बाद अपहरण कर लिया। उस दिन से ही उनकी बेटी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

प्रधान सहित पांच आरोपी घर छोड़कर भागे
पुलिस ने 10 फरवरी को प्रधान नबीरसूल सहित पांच लोगों पर अपहरण व षड्यंत्र के आरोप के मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसकी सूचना मिलते ही प्रधान घर छोड़कर फरार हैं। आरोप है कि वह एक नेेता से पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रधान सहित अन्य आरोपी की सीडीआर निकाल रही पुलिस
अपहरण के मामले में ग्राम प्रधान सहित अन्य आरोपियों की सीडीआर पुलिस निकलवा रही है। उसके आधार पर पुलिस इनके रिश्तेदारों के घर पूछताछ भी कर रही है। प्रधान के भागने से गांव में कई काम अधूरे हैं।
थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर मुख्य आरोपी अलीराज, ग्राम प्रधान नबी रसूल, अनवर, बशीर, जैनुद्दीन के विरुद्ध अपहरण, षड्यंत्र करने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इनके घर पर दबिश दी जा रही है। आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं।
वहीं, ग्राम प्रधान नबी रसूल ने बताया कि धर्मांतरण की सारी बातें गलत हैं। ग्राम प्रधान होने की वजह से कुछ दिन पहले दोनों पक्षों को थाने पर बुलाकर सुलह करा दी गई थी। दोनों अपने-अपने घर रह भी रहे थे। फिर भी मुझे आरोपी बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें