फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जमीन खाली करने पर नहीं बनी सहमति

Wed, 07 May 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। अवध न्यू इंडिया शुगर मिल की ओर से चीनी मिल के बगल में एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए अधिग्रहित की गई भूमि को लेकर किसानों और चीनी मिल प्रबंधन के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। किसान अपनी जमीन चीनी मिल को नहीं देना चाहते हैं जबकि चीनी मिल अधिग्रहण का हवाला देते हुए किसानों से जमीन खाली करने के लिए प्रशासन के सहयोग से कई बार प्रयास कर चुका है। मंगलवार को एसडीएम हाटा योगेश्वर सिंह राजस्व कर्मचारियों के साथ अधिग्रहित भूमि के संबंध किसानों से गांव में कैंप लगाकर बातचीत की और उनसे मुआवजा लेकर जमीन को खाली करने की अपील की हालांकि यह बातचीत किसी निर्णय पर नहीं पहुंच पाई। ढाढ़ा क्षेत्र के हरपुर के 178 किसानों की भूमि को चीनी मिल ने अधिग्रहित किया था, लेकिन अधिकतर किसान उस जमीन पर आज भी कब्जा किए हुऐ है। इसमे एथनाल फैक्ट्री मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। मंगलवार को एसडीएम योगेश्वर सिंह नायब तहसीलदार सुनील कुमार सिंह व राजस्व टीम के साथ हरपुर गांव पहुंच किसानों से वार्ता किया और कहा कि आप सभी की जमीनों को अधिग्रहण हो चुकी है आप सभी अनावश्यक रूप से विरोध ना करें। जहां किसानों ने अपनी सहमति देने के लिए विचार विमर्श कर दो दिन का का समय मांगा है। इस दौरान लेखपाल संजीवन मिश्र, रामेन्द्र तिवारी, संजय सिंह, सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें