फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस के सामने दो समुदाय में मारपीट नौ घायल

Tue, 31 Oct 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-दो राउंड हुआ विवाद, दोनों बार पहुंची 112 नंबर की पुलिस
विज्ञापन

घायलों का जिला अस्पताल में हुआ इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मामूली बात को लेकर रविवार की रात को दो समुदाय के बीच ईट-पत्थर चले। एक पक्ष के नौ लोगों को चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस के सामने दूसरे राउंड का विवाद हुआ। बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही। एक पक्ष के घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। चोट अधिक होने की वजह से तीन लोग भर्ती हैं।
सदर कोतवाली क्षेत्र के जंगल करमौल गांव में सत्यनरायण चौहान और दारूद अंसारी के बीच रविवार की शाम को खेत में काम करने के दौरान आपस में कहासुनी हो गई। गांव वालों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया। इससे खार खाए सत्यनरायण चौहान पक्ष के लोगों ने देर रात को दारूद अंसारी के दरवाजे पर गोलबंद होकर चले गए और ईट-पत्थर चलाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी किसी ने 112 नंबर पर फोन कर दिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस के सामने भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट किया। पुलिस वाले दोनों पक्ष के लोगों को समझाकर शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के नायजा खातून, सकीना खातून, इस्लाम अंसारी, दारूद अंसारी, जुलेखा खातून, आसीफ, अफसाना, सैफ अली, जमीरूद्दीन का इलाज जिला अस्पताल में हुआ। जुलेखा खातून, दारूल और इस्लाम अंसारी को अधिक चोट की वजह से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बाबत कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि मारपीट की जानकारी है। मौके पर 112 नंबर की पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें