फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू

Thu, 08 Feb 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। क्षेत्र के गांव हरपुर बरवां के हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार को नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह आयोजन समिति से जुड़े लोग मंदिर परिसर में एकत्र हुए। यहां जयश्रीराम के जयघोष से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा अजीजनगर, सतभरिया, नान्हू मुंडेरा से होते हुए छोटी गंडक नदी के अथरहा घाट पहुंची। यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा अथरहा, सेमरी परसौनी, फर्दमुंडेरा गांव होते यज्ञ मंडप पहुंची। आचार्य पंडित प्रदीप शुक्ला ने विधि-विधान से कलश की पूजन कर यज्ञ मंडप में स्थापित कराया। इसके बाद नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ के दौरान कथा वाचक आनंद भारद्वाज कथा सुनाएंगे और रात में रामलीला का मंचन होगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, अयोध्या सिंह, अनिल कुमार दुबे, विरेंद्र साहनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें