मथौली। कस्बा के वार्ड नंबर 14 चंद्रशेखर आजाद नगर स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
रविवार की सुबह मां दुर्गा मंदिर से निकली कलश यात्रा कस्बा के सरदार वल्लभ भाई पटेल, मुड़िला हरपुर गांव के छोटी गंडक नदी घाट पहुंची, जहां यज्ञाचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलशयात्रा बीर सावरकर नगर और अटल बिहारी वाजपेई नगर, मेनचौरहा के हनुमनत चौक होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर स्थित कथा स्थल पहुंचा, जहां आचार्यों ने विधिविधान से यज्ञ मंडप में कलश की स्थापना कर नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा शुरू कराया। आयोजकों ने बताया कि कथा व्यास अनिरूद्धाचार्य के शिष्य अंशुमानाचार्य श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। इस दौरान दिग्विजयनाथ पांडेय, आदित्य पांडेय, कृष्णा मद्धेशिया, मानवेंद्र प्रताप सिंह, ओमकार शर्मा, विजय सैनी आदि मौजूद रहे।