फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक पर कूदी नीलगाय, सवार घायल

Thu, 12 Sep 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया थाना क्षेत्र के गांव बैजनाथपुर के सामने एक बाइक पर नीलगाय के कूद जाने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से घायलों को कसया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के गांव साड़ी खुर्द के टोला बंजारा पट्टी गांव निवासी शमशाद अंसारी उर्फ मूसा अपने घर से बुधवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरहिया निवासी मोहर्रम अंसारी को उनके घर छोड़ने के लिए बाइक से जा रहे थे। अभी वह कसया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव के सामने ही पहुंचे थे कि अचानक उनकी बाइक पर नीलगाय कूद गई। इससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घटना की सूचना शमशाद के परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लेकर कसया के एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें