फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रात में हुई बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत

Mon, 24 Apr 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तेज हवा के साथ बारिश होते हुए बिजली गुल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। करीब एक महीने से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद रविवार की रात तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रात के करीब साढ़े दस बजे शुरू हुई इस बारिश के बाद मौसम कुछ ठंडा होने लगा। हालांकि, तेज हवा के साथ बारिश होने के कारण बिजली कट गई।
लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा।वैसे तो इस साल फरवरी से ही मौसम गर्म होने लगा था, लेकिन अप्रैल में भीषण गर्मी शुरू हो गई थी। लोग गर्मी से बेहाल थे। घर हो या दफ्तर या व्यवसायिक प्रतिष्ठान, हर जगह काम करने वाले लोगों को गर्मी ने परेशान कर रखा था। ऊपर से गर्मी में बिजली कटौती दाद में खाज का काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की रात में बादल चमकने लगे और उसके बाद हवा चलने लगी। रात को करीब साढ़े दस बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इस वजह से लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, तेज हवा चलने से बिजली कट गई। इसकी वजह से पूरे शहर में अंधेरा छा गया। जो जहां था, वहीं बारिश में घिर गया। बिजली न होने के कारण लोगों को अंधेरे में परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें