फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाफ माइनर टूटने से 50 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न

Sat, 03 Jun 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
चाफ माइनर टूटने से 50 एकड़ से अधिक फसल जलमग्न।संवाद
विज्ञापन
दुबौली बाजार और आस-पास के घरों में भी घुसा पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दुदही क्षेत्र से होकर बहने वाली चाफ माइनर शनिवार की भोर में करीब चार बजे दुबौली बाजार के सामने टूट गया। इससे 50 एकड़ से अधिक खेत जलमग्न हो गए। माइनर का पानी दुबौली बाजार में भरने के बाद लोगों के घरों में भी घुस गया। जिला पंचायत सदस्य गणेश पांडेय ने माइनर टूटने तथा जलभराव की सूचना एक्सईएन को दी। एक्सईएन रामायण पांडेय व जेई अमरेंद्र बरनवाल मौके पर पहुंचे। अभियंताओं ने नहर में पानी की आपूर्ति बंद कराकर मरम्मत शुरू कराई।
इस माइनर के टूटने से अशोक रज्जक, मांधाता कुशवाहा, झक्कड़ कुशवाहा, विक्रम आर्य, परशुराम कुशवाहा, गुनई कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा, हरिलाल कुशवाहा, प्रभुनाथ आर्य, शंभू कुशवाहा सहित कई किसान, जो धान की रोपनी के लिए बीज गिरा चुके थे। वह सब बह गया। जिला पंचायत सदस्य ने लोगों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर विभाग से क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एक्सईएन रामायण पांडेय ने कहा कि शाम तक टूटे हिस्से का निर्माण करा दिया जाएगा। जिनकी वजह से नहर टूटी है, जांच कराकर ऐसे लोगों को नोटिस जारी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें