तमकुहीराज। स्थानीय तहसील सभागार में एनएचएआई व जिला प्रशासन के जिम्मेदारों ने तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के प्रभावित किसानों से बातचीत कर प्रस्तावित एनएच 727(एए) के लिए सुझाव आमंत्रित किया। साथ ही सड़क निर्माण से होने वाले फायदे से भी लोगों को अवगत कराया। बैठक के दौरान प्रभावित गांवों के किसानों के साथ एडीएम न्यायिक प्रेम राय, एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ पुंडीर,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड, बिहार व उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य आदि शामिल रहे।ज