फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शादी की तैयारियों के बीच पहुंची मौत की खबर, परिवार में मातम

Mon, 12 Feb 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। सेवरही-टड़वा मार्ग दाहूगंज बाजार में शनिवार की रात दो बाइकों की टक्कर में जान गंवाने वाले कृष्णा चौहान की बहन को देखने के लिए वर पक्ष के लोग रविवार को आने वाले थे। इसकी तैयारी में जुटे परिजनों को जब मौत की खबर मिली तो खुशी का माहौल गम में बदल गया। जबकि शिवपूजन के घर वाले भी गमजदा हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार दोनों परिवार के लोगों ने कर दिया।
विज्ञापन

गोपालगंज जिले के खालगांव निवासी मृतक 30 वर्षीय कृष्णा चौहान और विक्रमपुर निवासी 60 वर्षीय शिवपूजन सिंह के बेटे शिवम सिंह के बीच बचपन से मित्रता थी। शिवपूजन सिंह की सबसे छोटी बेटी की शादी चार मार्च को सेवरही थाना क्षेत्र के पिपराघाट में तय है। शनिवार को रिश्ते के संबंध में वार्ता के लिए शिवपूजन सिंह और कृष्णा चौहान बाइक से बातचीत करने गए थे। वापस लौटते समय दाहूगंज बाजार में हुए हादसे में दोनों की मौत हो गई। कृष्णा चौहान की बहन को देखने के लिए वर पक्ष के लोग आज आने वाले थे। दोनों परिवार के लोग मांगलिक कार्यक्रममें जुटे थे। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बृजबिहारी चौहान के दो बेटे कृष्णा व छोटे और एक बेटी गीता है। कृष्णा चौहान की अभी शादी नहीं हुई है। वह पलंबर का कार्य करता था। घर का अकेला कमाऊ सदस्य था। उसने अपनी बहन गीता की शादी कसया थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। शनिवार को कृष्णा ज़ब घर से निकला, तो परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। कृष्णा पिपराघाट जाने की जानकारी नहीं थी। देर शाम मौत की सूचना पहुंची तो घरवालों के होश उड़ गए। इस घटना से दोनों परिवार में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें