तमकुहीराज। तहसील परिसर में बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इसमें तहसील बार संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों काे उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. असीम कुमार ने कहा कि अधिवक्ता कमजोर व पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। डाॅ. रतन पाल सिंह ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग न्याय के साथ समाज का भी सजग प्रहरी है। देश की आजादी से लेकर वर्तमान परिवेश तक हर आंदोलन में इस वर्ग की भूमिका अनुकरणीय है। नगर पंचायत चेयरमैन जेपी गुप्ता, एसडीएम विकास चंद्र ने संबोधित कर नव निर्वाचित पदाधिकारियों से बार एवं बेंच में सामंजस्य बनाकर न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाने की अपील की। इसके बाद बार संघ तमकुहीराज के संस्थापक अध्यक्ष रामेश्वर गुप्ता ने नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुमार राय, महामंत्री शंभू सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश मिश्र, उपाध्यक्ष दीपक कुमार पांडेय, अमरनाथ सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता और मुकेश कुमार गौतम समेत सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्र, अरविंद पाठक, महंत गोपाल दास तिवारी, बृजेश पांडेय, रजनीश राय, विनोद चौबे, विनोद सिंह पटेल, हरिहर कुशवाहा, संजय गुप्ता, मार्कंडेय वर्मा, आरएन पांडेय, ऋषिकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।