फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवागत डीएम रमेश रंजन ने कार्यभार संभाला

विज्ञापन
कुशीनगर के नवागत डीएम ने किया कार्यभार ग्रहण। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नवागत डीएम रमेश रंजन ने कार्यभार संभाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नवागत डीएम रमेश रंजन ने मंगलवार को कार्यभार कर लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विभागों के संबंध में जानकारी ली।
डीएम रमेश रंजन वर्ष 2013 बैच के आईएएस हैं। कुशीनगर से पहले वह हाथरस के डीएम थे। पटना निवासी डीएम ने मंगलवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट पहुंचकर कोषागार के डबल लॉक में जरुरी अभिलेखों पर हस्ताक्षर कर कार्यभार ग्रहण करने की औपचारिकता पूर्ण की। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम ने सभी दस्तावेजों का मिलान किया। उसके बाद अपने कार्यालय कक्ष में जाकर अधिकारियों से परिचय प्राप्त किए। डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व, स्वास्थ्य, विकास विभाग से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व देवी दयाल वर्मा, एडीएम न्यायिक उपमा पांडेय, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, पीडी जगदीश त्रिपाठी, डीसी मनरेगा राकेश, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट सीएल सोनकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें