पुलिया के नीचे मिला नवजात बच्ची का शव
कुबेरस्थान (कुशीनगर )। थाना क्षेत्र के परसौनी में सिकटा-बदलपट्टी ड्रेन की पुलिया के नीचे शनिवार सुबह एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई है। कुबेरस्थान-तुर्कपट्टी मार्ग पर परसौनी गांव के पास सिकटा-बदलपट्टी ड्रेन की पुलिया के नीचे बनी छठ वेदिका की साफ सफाई करने पहुंचे लोगों ने एक नवजात बच्ची का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना कुबेरस्थान पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और विधिक कार्रवाई में जुटी है।