सिद्धार्थनगर। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिला की पुलिस ने मंगलवार को भारत से अवैध रूप से ले जाए जा रहे बॉयलर चूजों को कृष्णानगर नगर पालिका वार्ड नंबर चार क्षेत्र के सिरसिहवा से बरामद किया गया था, जो अवैध रूप से भारत से नेपाल सीमा में लाए जा रहे थे। पुलिस ने नष्ट कर दिया है। कृष्णानगर क्षेत्र पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के पुलिस निरीक्षक लक्ष्मण ओली ने बताया कि तस्कर भारत से निर्यात कर नेपाल ला रहे अवैध चूजों को नष्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बरामद मुर्गे के चूजों की अनुमानित कीमत लगभग साढ़े सात नेपाली रुपये है। संवाद