पडरौना। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कोल्हूआड़ी टोला निवासी पारस साह ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने पड़ोसी युवक पर पोती को पटाखा से जलाने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस को दिए तहरीर में पीड़ित के दादा ने बताया कि रविवार की शाम करीब सात बजे छठ पर्व पर पड़ोसी युवक पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान उनकी चार वर्षीय नातिन रिजवी कुमारी वहां पहुंची। आरोपी युवक पुरानी रंजिश को लेकर नातिन के कपड़े में पटाखा फोड़ दिया। जिससे नातिन का पीठ झुलस गया। संवाद