संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। नीट उत्तीर्ण कर मेधावियों ने परिवार के लोगों के साथ क्षेत्र और जिले का मान बढ़ाया है। बृहस्पतिवार को शुभचिंतकों ने इन होनहारों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
नगर के जगदीशपुरम कॉलोनी निवासी स्वर्गीय अनूप कुमार बर्नवाल की पुत्री पलक बर्नवाल ने पहले ही प्रयास में नीट में 633 नंबर लेकर ऑल ओवर इंडिया रैंकिंग में 1850 स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि पर पंकज बर्नवाल, अखिलेश बर्नवाल, अभय बर्नवाल, आनंद मिश्र, भुवनेश्वर त्रिपाठी, विशाल शुक्ला आदि ने बधाई दी है।
कसया क्षेत्र के नौगावां निवासी रमेश जायसवाल के पुत्र अरुण देव जायसवाल ने नीट में 635 अंक हासिल किया है। उन्हें यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। उनकी उपलब्धि पर राजेश जायसवाल, रिंकू जायसवाल, अवधेश जायसवाल, पप्पू जायसवाल, सविता जायसवाल आदि ने बधाई दी।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर पंचायत के महाबीर नगर निवासी उज्जवल सिंह ने नीट उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उनके इस पिता रविंद्र सिंह, सेवरही चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, सभासद सुबाष यादव, लव जायसवाल, संतोष वर्मा, ऋषिकेश वर्मा, सफदर हुसैन खान, राजू शर्मा, हिमांशु वर्मा, आदित्य वर्मा, चंदन शर्मा, उज्जवल सिंह आदि ने बधाई दी है।