- एनसीसी संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने की परेड
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज सखवनिया परिसर में यूपी 50 बटालियन की तरफ से चल रहे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स ने परेड की इसके बाद उन्हें एकता और अनुशासन बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई।
एनसीसी शिविर के कमांडेंट कर्नल जयंत चट्टोपाध्याय ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स में एकता और अनुशासन की सीख देता है। क्योंकि इसके बिना देश की सुरक्षा के साथ व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास संभव नहीं है। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी कैडेट्स को शिविर में मिली जानकारी को पूरी गहनता से प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल वानामाला कृष्णा, रिसालदार मेजर हरपाल सिंह, सूबेदार संजय कुमार हुड्डा, नायब सूबेदार त्रिलोक सिंह, हवलदार राजकुमार श्रेष्ठ, कुलदीप सिंह, दीपक कुमार श्रेष्ठ, छब्ब बहादुर थापा, जगत सिंह, भुवन चंद्र गौला, थिनलेस दुर्जे, सर्वजीत सिंह, लेफ्टिनेंट वेदप्रकाश मिश्रा, राजीव यादव, बृजेश कुमार सिंह, नंदलाल पाल, मनोज कुमार, मोहम्मद असरफ राईन, अशोक कुमार, राजेश कुमार, धनंजय सिंह, लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।
0000000
ये बोले कैडेट्स
सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का लक्ष्य है। इसी उद्देश्य से एनसीसी ज्वाइन की है। इस प्रशिक्षण शिविर में मिली जानकारी को पूरी ईमानदारी से ग्रहण करूंगा।
- अब्दुल कयूम।
0000000
विषम परिस्थिति से निपटने के बारे में एनओ की तरफ से जानकारी मिली थी। इस प्रशिक्षण में उसके अलावा अन्य कई जानकारी मिलेगी। इसलिए मन में उत्साह है।
- अभिषेक।