पडरौना। उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना एनसीसी यूपी 50 बटालियन की तरफ से चल रहे प्रशिक्षण के छठवें दिन सोमवार को बैलेन्स बीम, जंपिंग पिट, रन आदि का आयोजन हुआ। कैम्प कमांडेंट कर्नल हरिश चंद ने कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए तैयार करता है।