फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: व्यक्तित्व निखार और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है एनसीसी

विज्ञापन
फायरिंग करते परमानेंट इंस्ट्रक्टर।संवाद
विज्ञापन
फोटो है।
विज्ञापन

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आठवां दिन
एएनओ व पीआई स्टाफ के बीच बाधा दौड़ का किया गया आजोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे 10 दिवसीय एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-164) के आठवें दिन रविवार को असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर व परमानेंट इंस्ट्रक्टरों की फायरिंग और बाधा दौड़ हुई। एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तित्व निर्माण के गुर दिए गए। साथ ही वन क्षेत्र व पेड़-पौधों के महत्व को समझाया गया। इसके अलावा आग से सुरक्षा व बचाव के बारे में भी जानकारी दी गई।

बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में चल रहे एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में 17 एएनओ व 11 पीआई ने फायरिंग रेंज में पोजीशन लेकर लक्ष्य भेदन किया। बुद्ध इंटर कॉलेज में तैनात असिस्टेंट एनसीसी ऑफिसर वेद प्रकाश मिश्र ने कहा कि व्यक्तित्व निर्माण और एक अच्छा नेतृत्व करने वाले के गुणों की जानकारी एनसीसी शिविर में मिलती है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वनाधिकार जयंत कुमार सिंह राना ने जंगल में लगने वाली आग के प्रकार, इससे होने वाली हानि और निवारण के उपाय बताए। अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार यादव ने कैडेट्स को आग से बचाव के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि आग की घटनाएं पांच प्रकार से होती हैं। पहली आग जो घास-फूस से लगती है। दूसरी तरल पदार्थ से, तीसरी गैस, चौथी धातु और पांचवीं बिजली से है। बताया कि प्राकृतिक आपदाओं पर काबू पाने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय मनुष्य का मनोबल और साहस है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को लेफ्टिनेंट डाॅ. उमाशंकर त्रिपाठी, लेफ्टिनेंट वेद पाल, लेफ्टिनेंट केएन मिश्र आदि ने संबोधित किया। इस दौरान सूबेदार प्रशांत सिंह, सुरेश कुमार, लखविंदर सिंह, हवलदार हरप्रीत सिंह, सूर्य कुंवर, राजकुमार, दीपक, मान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें