फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नटराज शिव 64 कलाओं के गुरू हैं: सुरेश

विज्ञापन
विज्ञापन
नटराज शिव 64 कलाओं के गुरू हैं: सुरेश
विज्ञापन

कसया। संस्कार भारती कुशीनगर के तत्वावधान में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में सोमवार को देर शाम चित्रतूली निवास पर गुरू सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रांतीय सह संगीत विधा प्रमुख अर्चना श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देवरिया विभाग के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने कहा कि भगवान शिव कल्याण के देवता हैं। तांडव नृत्य करने के कारण वह नटराज कहलाते हैं। नटराज शिव 64 कलाओं के गुरू हैं। कार्यक्रम के दौरान गीत भजन प्रांतीय मंत्री डॉ. अम्बरीष कुमार विश्वकर्मा एवं सुनंदा शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। अध्यक्षता समिति के उपाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने तथा संचालन मंत्री जगदीश सिंह ने किया। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष महादेव प्रसाद गुप्त , नमन विश्वकर्मा, तुलसी शर्मा, वर्षा शर्मा, निधि शर्मा, शिवअवतार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें