सुकरौली। राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में प्रतिभगियों को प्रमाणपत्र व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि नेहरू इंटर काॅलेज के प्रबंधक विवेक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का अपना महत्व है जिसमें छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व निखर कर बाहर आता है। यह छिपी प्रतिभा को निकालने के लिए एक सशक्त संगठन है जो महाविद्यालय के माध्यम से हम जनमानस तक पहुंचती है। प्राचार्य प्रदीप कुमार ने कहा कि सात दिवसीय यह कार्यक्रम छात्रों के लिए बेहतर रहा है। प्रतिभागियों द्वारा किए गए कार्य समाज और आसपास के लोगों में काफी परिवर्तन लाएगा। कार्यक्रम में गीता, निशु, सोनम, माधुरी, रीता तथा शिवम आदमी ने गीत एवं नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को व्यक्त किया।